Tuesday, April 27, 2010

नगर निगम के प्रधानाध्यापकों को कैट में जीत मिली



आज माननीय कैट (CAT) ने दिल्ली नगर निगम के सभी प्रधानाध्यापकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है।

ये प्रधानाध्यापक रिटायर होने के बाद पुनः दो वर्ष के लिये नियुक्त हो सकते हैं।

कुछ दिनों पहले श्री गिरिराज शर्मा एवं अन्य प्रधानाध्यापकों ने कैट (CAT) में एक केस दाखिल किया था कि उन्हें भी टी जी टी की तरह रिटायर होने के बाद 62 वर्ष की उम्र तक पुनः नियुक्ति मिले। आज कैट (CAT) में इस मुद्दे पर फैसला आ गया है और शिक्षक समाज की जीत हुई है। प्रधानाध्यापकों को पुनः नियुक्ति मिलेगी साथ ही इन्क्रीमेंट भी मिलेगी।
श्री गिरिराज शर्मा जी अनेक वर्षों से अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ (ADPSS) से जुड़े रहे हैं और उनके वर्तमान मार्गदर्शन में संगठन ऊंचाईयों को छूता रहा है। ईश्वर उनको लम्बी उम्र दे तथा डेल्टा (DELTA) को भी उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिलता रहे, यही हमारी कामना है। विशेष जानकारी के लिये गुरुदेव श्री भगत सिंह दहिया (09013247523 ) या श्री रामचंद्र डबास से (01120481756) पर संपर्क करें।

No comments: